सिद्धू फिर से बने सिंह, झुकी चन्नी सरकार

फीचर्डसिद्धू फिर से बने सिंह, झुकी चन्नी सरकार

Date:


सिद्धू फिर से बने सिंह, झुकी चन्नी सरकार

एडवोकेट जनरल का इस्तीफा किया मंजूर, हटाये जायेंगे डीजीपी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रहीं तनातनी में आखिरकार सिद्धू ही सिंह साबित हुए। चन्नी सरकार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव में घुटने टेकने ही पड़े। एडवोकेट जनरल एपीएस देओल का इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। वही डीजीपी इकबालप्रीत सहोता को भी हटाने का निर्णय लिया जा चुका है।

मायावती का ऐलानः अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी बसपा

मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकार वार्ता में एडवोकेट जनरल एपीएस देओल का इस्तीफा मंजूर करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कल यानि बुधवार को पंजाब के नये एडवोकेट जनरल की नियुक्ति कर दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में मौजूद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह और संगठन मुख्यमंत्री चन्नी और सरकार को 110 प्रतिशत सहयोग करेंगे। सिद्धू ने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है।

जेल में बंद लोेगों का भी कोरोना ठीक कियाः योगी

गौरतलब है कि डीजीपी और एजी की नियुक्ति को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की चन्नी सरकार पर लगातार हमलावर थे। उन्होंने बीजेपी और एजी को हटाए जाने तक अपने कार्यालय ना जाने और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार शुरू ना करने का ऐलान कर चन्नी सरकार को सांसत में डाल दिया था। ऐसे में सिद्धू ने सरकार और कांग्रेस को चेतावनी दी थी की उन्हें समझौते वाले अफसर या पंजाब कांग्रेस प्रमुख (सिद्धू) में से एक को चुनना होगा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने और अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान करने के बाद संकटों का सामना कर रही कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू का पार्टी छोड़ना स्वीकार नहीं कर सकती थी।

ऐसे में सिद्धू की बातों को मानना कांग्रेसी नेतृत्व की मजबूरी थी। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार दो मुख्यमंत्रियों को झुका कर अपना दबदबा साबित करने में कामयाब रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सिद्धू के दबाव के चलते ही पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...