जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा जाना-पहचाना गुंडा

उत्तर प्रदेशजिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा जाना-पहचाना गुंडा

Date:


जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा जाना-पहचाना गुंडा

  • सीएम योगी ने कहा, अराजकता का पर्याय बनी सपा सरकार में चला था यह नारा

आजमगढ़। सगड़ी में बाबा साहेब डा. आंबेडकर को उनके 64 वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि सपा के राज में अराजकता इतनी बढ़ गयी थी की यह नारा चलने लगा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमे बैठा जाना-पहचाना गुंडा। सीएम ने कहा कि सपा सरकार में रामपुर में गरीबों पर अत्याचार किये गये और कांग्रेस-बसपा चुप्पी साध कर बैठी रही।

Read also: कई देशों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, सतर्कता जरूरी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सगड़ी पहुंच कर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को एक-एक लाख का चेक, आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड व महिलाओं को घरौनी सौंपी। मुख्यमंत्री ने 11388.73 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 8469.29 लाख रुपये की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Read also: आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सभी से कोरोना की वैक्सीन लगवाने को कहा। समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में मैंने तीन बार आजमगढ़ आकर यहां के लोगों का हाल जाना। सीएम ने कहा कि सपा की सरकार आने पर प्रदेश में अराजकता फैली हुई थी। दलितों की जमीनों और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कब्जा किया जाता था। आजम खां के मंत्री रहते रामपुर में दलितों को उजाड़ा गया। सपा अत्याचार कर रही थी और बसपा और कांग्रेस मौन साधे हुए थे। बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वाले भी दलितों, गरीबों पर होने वाले अत्याचार पर कुछ नहीं बोलते थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related