Meta Layoffs: Facebook, Whatsapp और Instagram में 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी!

इंटरनेशनलMeta Layoffs: Facebook, Whatsapp और Instagram में 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी!

Date:

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म कंपनियों में नौकरी करने वालों पर इस समय संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कई कंपनियों ने अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी की है। मेटा कंपनी अपने यहां दस हजार कर्मचारियों कल और छंटनी करेगी। ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा इंक Meta Incमें बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी चल रही है। मेटा प्लेटफॉर्म ने आज बुधवार को अपने मैनेजर को छंटनी पर काम करने का आदेश दे दिया है।

रिपोर्ट के माने तो ये छंटनी Facebook, Whatsapp और Instagram सहित मेटा के सभी प्लेटफार्म में होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 10 हजार लोगों पर इसकी गाज गिरेगी। कंपनी की तरफ से यह कदम दरअसल कॉस्ट-कटिंग का भी एक हिस्सा है, जिसकी घोषणा खुद मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने की थी।

किसी नई भर्ती पर कंपनी ने लगाई रोक

मेटा ने नवंबर में पहले लगभग 13 फीसदी वर्कफोर्स या लगभग 11,000 नौकरियों में कटौती कर चुका है। सिलिकॉन वैली में मौजूद सभी टेक कंपनियों के जैसे मेटा ने भी हायरिंग पर काफी पहले से रोक लगाया हुआ है। मेटा का लक्ष्य अपनी टीम को छोटा करना और टेक्नोलॉजिस्ट, इंजीनियरों और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ के बीच संतुलन बनाए रखना है।

मार्च में किया था छंटनी का ऐलान

कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मार्च माह में कर्मचारियों के नाम एक संदेश में कहा था, ‘हम अपनी टीम के आकार को करीब 10,000 लोगों तक कम करने और करीब 5,000 उन अतिरिक्त पदों को खत्म करना चाहते हैं जिनके लिए हमने अब तक नियु​क्ति नहीं की है।’

2023 को efficiency year बनाने की तैयारी में जुकरबर्ग

कंपनी की इस पहल से पता चलता है कि जुकरबर्ग 2023 को ‘efficiency year’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान खर्च में 5 अरब डॉलर की कटौती करने की योजना है। इससे पहले भी मेटा ने अपने कुल वर्कफोर्स के 13 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। यह छंटनी नवंबर में की गई थी। मेटा फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग Meta Founder and CEO Mark Zuckerberg ने हाल ही में कहा था कि मेटा अपने खर्च को कम करने कोशिश कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...