मेरठ। यूपी चुनाव 2022 – प्रदेश में चुनावी दौर में जबकि निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों पर कोविड प्रोटोकाल के तहत अंकुश लगाया हुआ तो ऐसे में यूपी पुलिस भी बदले रंग में नजर आ रही है। इस चुनावी दौर में यूपी पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूरी तरह से सक्रिय है। यूपी पुलिस सोशल मीडिया का पूरी तरह से इंस्तेमाल कर रही है। लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ ही चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों को भी आगाह कर रही है।
Read also: यूपी पुलिस ने मंदिर में शादी करने वाली नाबालिग को बचाया
इसके लिए जिले से लेकर मुख्यालय स्तर पर पुलिस की क्रिएटिव टीम को तैयार किया गया है। जो कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर पूरी तरह से सक्रिय है। पुलिस काफी रोचक तरीके से लोगों तक अपने मैसेज पहुंचाने का काम कर रही है। इसके लिए अनोखे तरीके अपनाए जा रह हैं। पुलिस के इस रचनात्मक पहल की सराहना भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर सक्रिय क्रिएटिव टीम की पूरी निगरानी डीजीपी मुकुल गोयल की देखरेख में हो रही है। इस टीम का जिम्मा भी डीजीपी मुख्यालय ने संभाला हुआ है। 99 लाख रुपये कैश पकड़े जाने के बाद बड़े ही रोचक अंदाज में पुलिस ने टवीट किया।
Read also: यूपी पुलिस ने आवारा पशुओं को स्कूल में बंद करने के आरोप में 10 लोगों को किया गिरफ्तार
जिसमें लिखा था कि निन्यानबे के फेर में पकड़कर चुनावी धांधली कर शेर नहीं बन पाओगे। ऐसा करने पर इनकम टैक्स का छापा और पुलिस से घिरने के लिए भी तैयार रहना होगा। इसी के साथ ही पुलिस मतदाताओं को रूपये के बदले वोट खरीदने वालों को भी सतर्क कर रही है। जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पुलिस सक्रिय हैं। पुलिस अपराधियों को यह बताने से भी नहीं चूक रही कि इस बार थाना स्तर ही नहीं आसमान से भी ड्रोन आपकी हर शैतानी गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसलिए कोई भी अपराध या चुनाव में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने से पहले सोच लें। पकड़े गए तो पहले पूछताछ फिर जेल और उसके बाद कोर्ट से पीछा नहीं छूटना है। इसलिए सोच समझ कर ही अपने कदम उठाएं।

