EPFO से ज्यादा पेंशन पाने के कौन होंगे हकदार! जारी हुई नई गाइडलाइन

बिज़नेसEPFO से ज्यादा पेंशन पाने के कौन होंगे हकदार! जारी हुई नई...

Date:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ज्यादा पेंशन पाने का विकल्प देने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए वह एक URL(यूआरएल) जारी करेगा। इसके बारे में क्षेत्रीय भविष्य निधि कमिश्नर विभिन्न संचार माध्यमों से जागरुकता फैलाएंगे।

ईपीएफओ की नई गाइडलाइंस के तहत 3 मार्च, 2023 तक इसके लिए आवेदन करना होगा। साथ ही 1 सितंबर, 2014 के पहले के जो कर्मचारी यह विकल्प लेने से चूक चुके हैं, वह ज्यादा पेंशन पाने के हकदार होंगे और आवेदन कर सकेंगे।

कर्मचारियों को अब ज्यादा पेंशन पाने का मौका

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ने कर्मचारियों को ज्यादा पेंशन का मौका देने के लिए नई गाइडलाइंस तैयार की है। इस दौरान यदि कर्मचारियों ने ईपीएफओ की नई प्रक्रिया को अपनाने का मौका गंवा दिया तो कर्मचारियों को कम पेंशन से ही काम चलाना पड़ेगा और उन्हें ज्यादा पेंशन पाने का मौका नहीं मिल पाएगा।

कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत ज्यादा पेंशन पाने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख (Last date) 3 मार्च 2023 है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट 4 नवंबर, 2022 के अपने फैसले में ही मुहर लगा चुका है।


EPFO का नया नियम क्या है ?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ज्यादा पेंशन भुगतान के लिए जो नई प्रक्रिया शुरू की है, उसके तहत सदस्य और उनके नियोक्ता दोनों की ओर से साझा तौर पर कर्मचारी पेंशन योजना (म्च्ै)के तहत हायर पेंशन के लिए आवेदन देना होगा। अब ईपीएफओ ने सदस्यों को पेंशन योग्य सैलरी कैप को 15,000 रुपए प्रति महीने से भी बढ़ा दिया है।

कर्मचारी पेंशन योजना के तहत नियोक्ता मूल वेतन की 8.33ः रकम ईपीएस के तहत पेंशन के मद में काटते हैं। इससे पहले ईपीएफ संशोधन के द्वारा 22 अगस्त, 2014 को पेंशन योग्य सैलरी कैप को 6,500 रुपए प्रति महीने से बढ़ाकर 15,000 रुपए महीने कर दिया गया था।


कर्मचारी अब ज्यादा पेंशन का विकल्प कैसे चुन सकते हैं ?

ईपीएफओ ने कहा है कि एक सुविधा उपलब्ध की जाएगी, जिसके (यूनिक रिसोर्स लोकेशन) के बारे में सूचित किया जाएगा। प्रत्येक आवेदन पंजीकृत होगा, डिजिटली लॉग किया जाएगा और आवेदक को रसीद संख्या उपलब्ध करवाई जाएगी। संबंधित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय ज्यादा पेंशन के विकल्प के मामले की जांच करेगा और ई-मेल/पोस्ट और बाद में एसएमएस के माध्यम से आवेदक को फैसले के बारे में जानकारी देगा।

साझा विकल्प फॉर्म जमा करने और देय राशि का भुगतान करने के बाद आवेदक की कोई भी शिकायत (शिकायत पोर्टल) पर रजिस्टर्ड किया जा सकेगा। पात्र सदस्यों को बढ़े हुए लाभ के लिए कमिश्नर द्वारा निर्धारित आवेदन और संबंधित दस्तावेज जैसे कि संयुक्त घोषणा आदि, अपने नियोक्ता के साथ मिलकर आवेदन के साथ देना होगा।

ईपीएफओ से ज्यादा पेंशन पाने के योग्य कौन हैं ?

सभी मौजूदा कर्मचारी या जो 1 सितंबर, 2014 के बाद रिटायर हुए हैं, वह कर्मचारी पेंशन योजना,1995 के तहत निर्धारित सीमा से अधिक वास्तविक वेतन के आधार पर ज्यादा पेंशन का दावा कर सकते हैं। ईपीएफ स्कीम के तहत एक सदस्य रिटायर्मेंट के समय में एक मुश्त राशि (भविष्य निधि) लेने का हकदार है और 58 साल की आयु के बाद (पेंशन फंड) से पेंशन पाने का भी अधिकार रखता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...