IT raid: Uflex कंपनी के ठिकानों पर income tax raid

नेशनलIT raid: Uflex कंपनी के ठिकानों पर income tax raid

Date:

नई दिल्ली। यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी के ठिकानों पर आज मंगलवार सुबह आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी हुई है। आज सुबह से कंपनी के देश भर के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है। कंपनी के नोएडा, मुंबई, दिल्ली आदि ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।


कर्मचारियों में हड़कंप

आज सुबह जब कंपनी के कर्मचारी आफिस पहुंचे तो उनको इस आयकर विभाग छापेमारी के बारे में पता चला। आयकर विभाग की इस छापेमारी से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आयकर विभाग की कई टीमें छापेमारी कार्रवाई कर रही हैं। टीम ने कंपनी प्रबंधन के घरों पर भी छापेमारी की है। माना जा रहा है कि कंपनी ने करोड़ों का आयकर घोटाला किया है। जानकारी ये भी आ रही है कि कंपनी ने फर्जी तरीके से कई अन्य कंपनी खोली हुई थी। जिनके नाम पर भारी घोटाला किया गया है।


सभी आफिस और घर पुलिस तैनात

आयकर विभाग टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद ली है। पुलिस यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी के आफिस और घरों पर तैनात है। आफिस और घर में किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जो लोग अंदर हैं उनको बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम कर्मचारियों और घर के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...