लाइफस्टाइल डेस्क। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए जगहों की तलाश में रहते है। वे एक ऐसी जगहे जाना चाहते है, जो की खूबसूरत होने के साथ – साथ बजट में भी हो।
अगर आप भी ऐसी ही जगह देख रहे है तो दिल्ली-नोएडा के पास आपको बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन मिल जाएगी, यहां आप कम पैसों में रोमांटिक सफर का मजा ले सकते है।
रानीखेत
रानीखेत नोएडा से लगभग साढ़े तीन सौ किलोमीटर की दूरी पर है, ये जगह राजा सुधारदेव ने रानी पद्मिनी के लिए बनवाया था। आप यहां की हसीन वादियों में रोमांटिक पल बिता सकते है।
डलहौजी
डलहौजी को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है, यहां जगह हरियाली, घने जंगलों और झील से घिरी हुई है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल खुश कर देगी। साथ ही आपको यहां स्विट्जरलैंड घूमने जैसा अनुभव मिलेगा।

मोरनी हिल्स
मोरनी हिल्स हरियाणा राज्य में है, यहां रंग बिरंगे पक्षी और आकर्षक नजारे मन मोह लेते हैं। आप यहां शांत वातावरण में पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते है। ये दिल्ली से लगभग 227 किमी की दूरी पर होगी।
मशोबरा
मशोबरा अपनी अनोखी सुंदरता और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जानी जाती है। यहां रॉयल बंगाल टाइगर और अन्य विदेशी वन्यजीव प्रजातियां आप देख सकते है। साथ ही जंगल सफारी का लुत्फ भी ले सकते है।
(Image/Pixabay)

