‘मोदी सरनेम’ वाले 2019 में दिए गए बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की जिला कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. राहुल गाँधी के खिलाफ आये कोर्ट के इस फैसले का मोदी सरकार के मंत्रियों और भाजपा के कई बड़े नेताओं ने स्वागत किया है. केंद्रीय कानून मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के लिए चिंता जताते हुए कहा कि राहुल गाँधी की बातों से उसे सिर्फ नुक्सान ही पहुँचता है वहीँ बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने कहा कि राहुल के मोदी वाले बयान से वो भी आहत हुए थे और उन्होंने भी मुकदमा दर्जा कराया।
कांग्रेस पार्टी का होता है नुक्सान
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजुजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो जो भी बोलते हैं उससे कांग्रेस पार्टी का नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस के नेताओं ने ही बताया है कि राहुल गाँधी के रवैये से पार्टी डूब रही है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सूरत कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि एक मोदी होने के नाते उन्होंने भी खुद को अपमानित महसूस किया था मानहानि का मुकदमा पटना के कोर्ट में दर्ज कराया था. सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पटना कोर्ट से उन्हें जल्द न्याय मिलेगा.
देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस और राहुल
एक और भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। अब तो कोर्ट ने भी उन्हें दोषी करार देकर सजा सुना दी है. अब तो राहुल गाँधी के साथ कांग्रेस पार्टी को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए. सोनकर ने कहा कि क्षेत्रवाद, जातिवाद और धर्म के नाम पर कांग्रेस पार्टी लगातार राजनीति करती आ रही है और अब वो सरनेम का भी दुरूपयोग कर रहे हैं. बता दें कि राहुल गाँधी ने 2019 में कर्नाटक की एक सभा में कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी ही क्यों होता है?

