लखनऊ। सपा विधायक और सीतापुर जेल में बंद आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने 89वें मामले में अंतरिम जमानत दी है। इससे आजम खान सर्मथकों में खुशी की लहर है। समर्थकों केा उम्मीद है कि जल्द ही आजम खान जेल से बाहर आ जाएंगे। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई।
Read also: Mukhtar Ansari के खिलाफ फिर चला योगी डंडा, मुख्तार की मां के नाम की संपत्ति कुर्क
बता दें कि रामपुर कोतवाली थाने से जुड़ा यह 89वां मामला है। जिसमें आजम खान को अंतरिम जमानत मिली है। इससे पहले आजम खान को 88 मामलों में जमानत मिल चुकी है। आजम खान को आखिरी केस में जमानत मिलने से उनके समर्थकों में खुशी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि जमानत मिलने के बाद विधायक आजम खान जेल से बाहर आ सकेंगे या नहीं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी थी। जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।
दरअसल, हाल में आजम खान के खिलाफ एक अन्य मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में आजम खान को आदतन अपराधी बताया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट से 89 वें मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खान के जेल से बाहर आने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। विधायक आजम खान के गृह जनपद में उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। आजम समर्थकों को उम्मीद है कि जल्द उनके नेता आजम खान उनके बीच पहुंचेंगे।
Read also :जेल में बंद आजम खान के समर्थकों का टूटा सब्र का बांध,अखिलेश के खिलाफ खोला मोर्चा
बता दें कि गत 17 मई को रामपुर जिला कोतवाली थाने से जुड़े केस में सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता आजम खान की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसले को सुरक्षित कर लिया था। जबकि यूपी सरकार की ओर से विधायक आजम खान की जमानत याचिका का विरोध किया गया था और उन्हें आदतन अपराधी बताया था।

