Mukhtar Ansari के खिलाफ फिर चला योगी डंडा, मुख्तार की मां के नाम की संपत्ति कुर्क

न्यूज़Mukhtar Ansari के खिलाफ फिर चला योगी डंडा, मुख्तार की मां के...

Date:

गाजीपुर। योगी सरकार में माफियाओं पर करवाई का दौर जारी है। यूपी के गाज़ीपुर में जिला प्रशासन ने रविवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ आईएस-191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की बेमानी सम्पत्ति, जो उनकी माता स्व. राबिया खातून के नाम से दर्ज है, को जिला प्रशासन ने मुनादी कर कुर्क करने की कार्रवाई की है।सदर कोतवाली क्षेत्र के महंगे शहरी इलाके महुआबाग में इस कमर्शियल प्लाट की कीमत करोड़ो की आंकी जा रही है।

Read also: Ayodhya Ram Navami 2022: अयोध्या में श्रीरामलला का जन्मोत्सव का CM Yogi सहित करोड़ों लोगों ने देखा सजीव प्रसारण

मुनादी के बाद सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी गाज़ीपुर के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की बेनामी शहरी ज़मीन जो इनकी माता राबिया खातून के नाम पर दर्ज है, उक्त ज़मीन को आज कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस प्लाट का क्षेत्र लगभग 11 सौ 11 वर्ग मीटर है। सीओ सिटी ने इसका बाजारू मूल्य लगभग 3 करोड़ 50 लाख बताया है। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में राजस्व और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related