मेरठ। जिला अधिकारी के. बालाजी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल 2022 बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस अम्बेडकर जयंती के रूप में मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि बचत भवन मेरठ में प्रातः 11.00 बजे जन्म दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बाबा भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों के अतिरिक्त कलेक्ट्रेट कर्मचारीगण भी उपस्थित रहेंगें।
Also Read :मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया सीजन 14 का प्रीमियर ओटीटी पर 19 अप्रैल को होगा
कोविड-19 के दृष्टिगत राष्ट्रीय हित में प्रसांगिक है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से हो रही बीमारियों कोे दृष्टिगत शासन/जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुये जनपद के समस्त कार्यक्रमो को मास्क पहनना/सैनेटाईजर का प्रयोग एवं शोषल डिस्टेनसिंग (शारीरिक दूरियां) बनाकर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकाॅल के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किया जाये।

