लखनऊ। पिछले ढाई साल से जेल में बंद सपा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के समर्थकों के सब्र का बांध टूट गया है। जेेल में बंद आजम खान के समर्थकों ने अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आजम खान के समर्थकों ने रामपुर में एक बैठक कर अपने नेता के प्रति सपा अध्यक्ष की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। बता दें कि पिछले करीब ढाई साल से रामपुर शहर विधायक आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम समर्थकों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाए कि आजम खां के इस बुरे समय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनका साथ नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं आजम खान समर्थकों ने उनको विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता न बनाए जाने पर भी गहरी नाराजगी जताई।
Read also: किसानों ने फिर से लिया प्रण, अब MSP के मुद्दे पर देश भर में शुरू करेंगे ये अभियान
रामपुर के शहर विधायक आजम खां पिछले ढाई साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान ने जेल में रहते हुए चुनाव जीता। आजम खान को चुनाव जीताने में रामपुर के सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का बड़ा रोल रहा। आजम खान के चुनाव जीतने के बाद भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी पैरवी नहीं कर रहे है। ऐसा आरोप आजम के समर्थकों और रामपुर के सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का है। आज रविवार को रामपुर के तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सपा समर्थकों ने अपने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा किया। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना था कि पिछले दो साल से अधिक समय से आजम खान सीतापुर जेल में बंद हैं। लेकिन आजम खान की जेल में बंदी पर अखिलेश यादव ने खामोशी अख्तियार की हुई है।
Read also: Mukhtar Ansari के खिलाफ फिर चला योगी डंडा, मुख्तार की मां के नाम की संपत्ति कुर्क
आजम समर्थकों का कहना था कि आजम खां ने समाजवादी पार्टी को बनाने और में मुलायम सिंह से लेकर वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव तक का हर कदम पर साथ दिया। आजम खान ने मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन आज आजम खान के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ही नहीं हैं। इतना ही नहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान को नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बनाया। इस दौरान सपाइयों ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाए। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गोयल,नगराध्यक्ष आसिम राजा के अलावा महिला सभा जिलाध्यक्ष समेत आजम खान समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

