Gujarat Chunavi Dangal – पाटीदार नेताओं पर नहीं, पूरे समाज पर हैं पीएम मोदी की निगाहें

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal - पाटीदार नेताओं पर नहीं, पूरे समाज पर हैं...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal -वैसे तो गुजरात विधानसभा चुनाव होने में अभी कई महीने बाक़ी हैं लेकिन पार्टियों और उनके नेताओं की सरगर्मियों की रफ़्तार धीरे धीरे तेज़ हो रही है. फिलहाल गुजरात में अभी तक सारी राजनीति पाटीदार नेताओं और पाटीदार समाज के इर्द गिर्द घूम रही है. हर पार्टी की निगाहें इस समुदाय की ओर हैं यहाँ तक कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समाज को लेकर एक ग्लोबल समिट का वर्चुअली उद्घाटन भी कर दिया, यह समिट तीन तक चलेगी। इस समिट का नाम है GPBS यानि ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट। 

Also Read : Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे इस दल की रीढ़ तोड़ने की फिराक में है केजरीवाल की आप

चुनावी वर्ष में आप इस समिट का महत्व समझ सकते होंगे, मोदी जी वैसे भी दूर तक और देर खेलने वाले खिलाड़ी हैं. ऐसे में जब उसकी सबसे बड़ी विरोधी पार्टी कांग्रेस यह नहीं तय कर पा रही है कि किस पाटीदार नेता को चुनाव की कमान सौंपी जाय, नरेश पटेल को या हार्दिक को, वहीँ पाटीदार क्षेत्रों में 27 पार्षदों के चुनाव जीतने से उत्साहित आम आदमी पार्टी इन दोनों पाटीदार नेताओं पर नज़रें गड़ाए है और इंतज़ार कर रही है कि इनमें से कोई उसकी झोली में आ जाय. लेकिन मोदी जी शातिर राजनेता हैं, उन्होंने नेताओं की जगह पूरे पाटीदार समुदाय को ही अपना लक्ष्य बनाया है.

Also Read : Gujarat chunavi dangal:- एक भ्रष्ट पार्टी के मुख से भ्रष्टाचार के आरोप मुह में राम बगल में छुरी जैसे

अब तीन दिन तक देश और विदेश में इस समुदाय के बीच मोदी जी ही चर्चा में रहेंगे। समिट को सम्बोधन के दौरान मोदी जी ने अपने निशाने पर उन पाटीदार युवाओं को लिया जो पाटीदार आंदोलन के समय से भाजपा के खिलाफ मुखर हैं और जिसके नेता हार्दिक पटेल हैं. मोदी जी ने इन युवाओं के माँ बाप से अपील की कि वह अपने बच्चों को गलत राह (विद्रोह) पर जाने से रोकें, उन्हें बताएं कि उनकी अँधेरी रातों को उजाला भाजपा सरकार ने ही दिया। लोगों से कनेक्ट करने का मोदी जी का यह अपना एक स्टाइल है और इस तीन दिन के समिट के सहारे वह पूरे पाटीदार समाज से इसी स्टाइल में कनेक्ट होने की कोशिश करते रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...