Jahangirpuri Violence मामले का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

नेशनलJahangirpuri Violence मामले का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने...

Date:

नई दिल्ली। हनुमान जयंती वाले दिन शोभा यात्रा के दौरान राजधानी के जहांगीरपुरी में हुई ​हिंसा के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। इसको दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता बताया जा रहा है। पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड एसके फरीद नामक युवक को उसकी मौसी के गांव में छापा मारकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया युवक पुलिस के हाथ बहुत पुख्ता सबूत लगा है। जिससे पुलिस केा अहम जानकारी मिलेगी।

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal – पाटीदार नेताओं पर नहीं, पूरे समाज पर हैं पीएम मोदी की निगाहें

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में मास्टमाइंड की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की पांच टीमों को मास्टमाइंड की तलाश में पश्चिम बंगाल भेजा गया था। पश्चिम बंगाल पुलिस की सहायता से टीम को ढलहारा गांव में मास्टमाइंड के छिपे होने के कुछ सुराग मिले। जिसके बाद पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेरकर एसके फरीद नामक मास्टरमाइंड को उसकी मौसी के घर से दबोच लिया। आरोपी को लेकर दिल्ली पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Also Read : Alvida Jumma पर बदला दिखा मेरठ की सड़कों का नजारा,मस्जिदों के भीतर अदा हुई नमाज

आज आरोपी फरीद को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको पूछताछ के लिए रिमांड में लिए जाने की अर्जी लगाई गई। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार तामलुक थाने अंतगर्त ढलहारा गांव से आरोपी एसके फरीद को उसकी मौसी के घर से दबोचा गया है। सूत्रों की माने तो फरीद जहांगीराबाद हिंसा में पूरी तरह से सक्रिय था और उसने मास्टमाइंड की अहम भूमिका निभाई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...