लाइफस्टाइल डेस्क। Sweet Potato Fritters Indian Style – शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी हो तो मजा ही आ जाता है, ऐसे में हम आपके लिए एक स्पेशल रेसिपी लाए है जो की है शकरकंद बोंडा। शयद अपने ये पहली बार सुना हो, लेकिन यकीन मानिए ये खाने में काफी लाजवाब लगते है।
Read also: रसोई Bytes: आम खाने के शौकीन है तो घर पर बनाएं ‘मैंगो कस्टर्ड पुडिंग’!
शकरकंद बोंडा सामग्री : 1 टीस्पून तेल, 1/4 टीस्पून राई, 1/4 टीस्पून जीरा, 4-5 करी पत्ते कटे हुए, चुटकीभर हींग, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1/2 टीस्पून अदरक कद्दूकस किया हुआ, 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 2 बड़े मैश और उबले हुए शकरकंद, 2 टीस्पून बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, 1/2 टीस्पून नींबू का रस और नमक- स्वादानुसार।
3/4 कप बेसन, 2 टीस्पून चावल का आटा, 1/4 टीस्पून हल्दी, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर बेकिंग सोडा, नमक- स्वादानुसार, पानी- आवश्यकतानुसार, तेल- ये सब बैटर के लिए सामग्री
शकरकंद बोंडा रेसिपी ( Sweet Potato Fritters Indian Style) –
पहले पैन में तेल गर्म कर उसमे जीरा, राई डालें फिर हींग और करी पत्ते डाल दें। बाद में प्याज, हरी मिर्च, अदरक डालकर पकाएं, जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तब मसाले डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब उबले और कद्दूकस किए हुए शकरकंद डाल दे और साथ में धनिया पत्ती, नींबू का रस और नमक भी डाल दें और सबको मिला ले। अब गैस बंद कर इसे ठंडा हो जाने दें।
Read also: रसोई Bytes: झटपट बनाएं ‘पुदीना लच्छा पराठा’, बार-बार खाने को करेगा दिल!
इसके बाद बर्तन में बैटर की सारी चीज़ें डालें और हल्का-हल्का पानी डालते हुए गाढ़ा मिक्सचर बना ले, और शकरकंद वाला मिक्सचर के बॉल्स बना ले। फिर कड़ाही में तेल गरम करे और बॉल्स को बैटर में डुबाएं फिर तेल में डालते जाएं। इन्हे सुनहरा होने तक फ्राई करें, बस लीजिए तैयार है शकरकंद बोंडा।

