Russia-Ukraine war: खंडहर हुआ यूक्रेन रुस को नुकसान, 3 लाख से अधिक मौतें- जंग के परिणाम का पता नहीं

इंटरनेशनलRussia-Ukraine war: खंडहर हुआ यूक्रेन रुस को नुकसान, 3 लाख से अधिक...

Date:

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध को आज एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल में यूक्रेन खंडहर हो चुका है। रुस को भी काफी नुकसान हुआ है। अभी तक 3 लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं लेकिन जंग के परिणाम का पता नहीं है। पिछले साल आज के दिन दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध शुरू हुआ था। अभी तक लड़ाई जारी है। दोनों देशों में कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं।


23 फरवरी की रात रुस ने किया था कीव पर हवाई हमला

23 फरवरी 2022 की रात रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमले का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले शुरू हो गए थे।

रूस के इस हमले से दुनिया में हड़कंप मच गया था। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो के सदस्य देश आ गए थे। अमेरिका के साथ ही ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस ने युद्ध से बाहर रहते हुए यूक्रेन को मदद पहुंचानी शुरू कर दी।


एक साल में तीन लाख से अधिक मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे लोगों का कोई निर्धारित आंकड़ा नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, एक साल में करीब तीन लाख से ज्यादा लोग दोनों ओर से मारे जा चुके हैं। नॉर्वे चीफ ऑफ डिफेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध में 22 जनवरी 2023 तक यूक्रेन के तीस हजार से अधिक लोग मारे गए हैं।

एक लाख बीस हजार से अधिक यूक्रेन सेना के जवान जान गंवा चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। अमेरिका के आंकड़े बताते हैं कि 24 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2023 तक दो लाख से ज्यादा रूसी सैनिक या तो मारे जा चुके हैं या फिर यूक्रेन में बंधक हैं।


44 विदेशियों की हो चुकी है मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते 44 विदेशी नागरिकों की मौत हो चुकी है। एक भारतीय छात्र भी अपनी जान गंवा चुका है। आंकड़े के अनुसार, सबसे अधिक ग्रीस के 12, अरबैजान के आठ नागरिकों ने युद्ध में मारे गए हैं।


यूक्रेन पर रूस का कितना कब्जा?

रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, खेरसॉन, दोनेत्स्क, लुहांस्क पर कब्जा कर चुका है। युद्ध के बाद रूस ने माइकोलाइव और खारकीव पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, बाद में यूक्रेनी ने रूस को जोरदार टक्कर देते हुए इन दोनों शहरों को वापस ले लिया था। अभी कई प्रांतों में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है।

हालांकि, ये वही प्रांत हैं, जो रूस से सटे हैं। नए शहरों पर कब्जा करने के साथ रूसी सैनिक इलाकों की रक्षा में जुटी यूक्रेनी सेनाओं पर गोले बरसा रहे हैं। उन पर रॉकेटों से हमला हो रहा है। रूस इस समय दो तरफ से उत्तर में आइजम और पश्चिम में सेवेरदोनेत्स्क से हमले कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related