मतदान केंद्र में ईवीएम के अंदर डाला फेवीक्विक,11 बजे तक 22.62 फीसद मतदान,

विधानसभा चुनावमतदान केंद्र में ईवीएम के अंदर डाला फेवीक्विक,11 बजे तक 22.62 फीसद...

Date:


मतदान केंद्र में ईवीएम के अंदर डाला फेवीक्विक,11 बजे तक 22.62 फीसद मतदान,

मेरठ। प्रदेश विधानसभा चुनाव (State Assembly Elections) के चौथे चरण के चुनाव में आज मतदान हो रहा है। प्रदेश के 9 जिलों की 59 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मत डाले जा रहे हैं। 11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान हो चुका था। मतदान का प्रतिशत अब बढ़ना शुरू हो चुका है। चौथे चरण में राजधानी लखनऊ के अलावा पीलीभीत, लखीमपुर खीरी,रायबरेली,सीतापुर,हरदोई, बांदा, उन्नाव, और फतेहपुर में वोट डाले जा रहे हैं।

Read also: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 16 महिलाएं भी शामिल

मतदान केंद्र में ईवीएम के अंदर डाला फेवीक्विक,11 बजे तक 22.62 फीसद मतदान,

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में किसी ने मतदान के दौरान ईवीएम में फेवीक्विक डाल दिया। जिसके चलते मतदान प्रभावित हुआ। इसके चलते करीब आधा घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। फेवीक्विक डालने के बाद ईवीएम के बटन जाम हो गए। जिसके बाद उसको बदलना पड़ा। करीब 40 मिनट बाद फिर से मतदान शुरू हो सका। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। विधानसभा चुनाव(Assembly Election) के चौथे चरण में सुबह 11 बजे तक 22.62 फीसद मतदान हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइनें लगी हुई है। लंबी कतारें में लगकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस चौथे चरण में नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। 11 बजे तक रायबरेली 21.42 प्रतिशत, फतेहपुर में 22.52, उन्नाव में 21.36,लखीमपुर खीरी में 26.28, पीलीभीत में 27.44 के अलावा सीतापुर में 22.13 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। वहीं लखनऊ में 21.41 प्रतिशत जबकि बांदा में 23.92 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...