कुत्तों का अंतिम संस्कार के लिए बना शवदाह गृह

उत्तर प्रदेशकुत्तों का अंतिम संस्कार के लिए बना शवदाह गृह

Date:


कुत्तों का अंतिम संस्कार के लिए बना शवदाह गृह

कुत्ता प्रेमियों(Dog Lovers) के लिए बड़ी काम की खबर है। अपने प्रियं कुत्ते के मरने के बाद सबसे अधिक परेशानी का सामना उनकी लाश के क्रिया कर्म को लेकर करना पड़ता था। लेकिन अब प्रदेश के एनसीआर के जिले गाजियाबाद में एक ऐसा शवदाह गृह बनाया गया है। जहां पर सिर्फ कुत्तों के शवों का अंतिम संस्कार ​किया जाएगा।

गाजियाबाद। जिले में कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए शवदाह गृह बनाया गया है। जिसका संचालन शुरू किया जा चुका है। कुत्तों के लिए बनाए गए इस शवदाह गृह में पीएनजी यानी पाइप नेचुरल गैस का प्रयोग किया जाएगा। कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए इस शवदाह गृह का निर्माण नगर निगम गाजियाबाद ने करवाया है। कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए निगम ने पीएनजी यानी पाइप नेचुरल गैस से चलने वाला शवदाह गृह का संचालन भी शुरू करवा दिया है। कुत्तों के लिए बने इस शवदाह गृह को राजनगर एक्सटेंशन मार्ग पर नंदी पार्क के पास बनाया गया है। शवदाह गृह तक आईजीएल अधिकारियों ने गैस की पाइप लाइन बिछाकर इसका ट्रायल कर भी कर लिया है।

Read also: यूपी : आवारा कुत्तों ने महिला को बनाया निशाना, मौत

पालतू कुत्तों के शवदाह (Dog Crematorium) के लिए 500 रुपये का शुल्क रखा गया है, निराश्रित कुत्तों का शवदाह नगर-निगम द्वारा निशुल्क होगा। निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि शवों के निस्तारण के लिए गैस पाइप लाइन का ट्रायल कर लिया गया है।

सीडीओ अस्मिता लाल(CDO Asmita Lal) ने बताया कि कुत्तों के लिए बने शवदाह गृह का संचालन शुरू हो गया है अब कुत्तों के शव को इधर उधर फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि कई बार लोग अपने कुत्तों के शवों को इधर—उधर फेंक दिया करते थे। वहीं आवारा कुत्तों के शव भी इधर—उधर पड़े रहते थे। जिससे गंदगी फैलने के साथ ही शवों के सड़ने पर संक्रमण फैलने का भी खतरा रहता था। इसी के साथ ही जिले के कुत्ता प्रेमी काफी समय से कुत्तों के शवदाह गृह की डिमांड कर रहे थे। जिसके बाद यह शवदाह गृह निगम ने बनाने की कवायद शुरू की थी। पहले यह शवदाह गृह हिंडन के किनारे बनाने की योजना थी। लेकिन हिंडन के किनारे जमीन नहीं मिलने पर इसको राजनगर एक्सटेंशन पर बनाया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related