चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक मात्र 9:10 प्रतिशत मतदान, पीलीभीत में पड़े सबसे अधिक वोट

विधानसभा चुनावचौथे चरण में सुबह 9 बजे तक मात्र 9:10 प्रतिशत मतदान, पीलीभीत...

Date:


चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक मात्र 9:10 प्रतिशत मतदान, पीलीभीत में पड़े सबसे अधिक वोट

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। शुरूआती चरण में पहले के दो घंटे यानी 9 बजे तक मात्र 9:10 प्रतिशत मतदान हो पाया था। शुरूआती दौर में मतदान की रफ्तार धीमी है। चौथे चरण में प्रदेश की नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को माक पोलिंग करके परखा। बता दें कि पिछले तीन चरणों के चुनाव में मतदान के दौरान सुबह के समय ईवीएम खराब होने की सर्वाधिक शिकायतें आई थी। इस चौथे चरण में योगी के चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में मतदाता बंद करेंगे। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में भाजपा ने 51 जीती थी। जबकि सपा ने चार और बसपा कांग्रेस ने दो दो जीती थी। नौ बजे 9.10 फीसदी मतदान हुआ।

Read also- यूपी का चुनावी घमासान : चौथे चरण के लिए मतदान शुरू

इसमें सबसे अधिक मतदान पीलीभीत में हुआ। वहींं रायबरेली में मतदान की रफ्तार काफी सुस्त रही। आज सुबह 7
बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही लोगों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सबसे कम वोट पड़े। पीलभीत में सुबह 9 बजे तक 10.64, लखीमपुर 10.43, सीतापुर 9.59 फीसदी,हरदोई में 8.14 प्रतिशत,उन्नाव 9.26 फीसदी, राजधानी लखनऊ में 8.06 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related