वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज देश के सर्वोच्च न्यायलय ने सुनवाई की और वाराणसी कोर्ट को निर्देश दिया कि वह इस मामले पर किसी भी तरह का कोई आदेश पास न करे, इसके साथ ही सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया, क्योंकी हिन्दू पक्ष के मुख्य वकील को अचानक मेडिकल एमरजेंसी आ गयी थी और उसने सुनवाई टालने की अर्ज़ी दाखिल की थी।
Also read: Court ने याचिकर्ता को लगाई फटकार, कहा- PIL को मज़ाक़ मत बनाइये
सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील ने अदालत का ध्यान इस बात पर दिलाया कि अब इसी तरह के और मामले विभिन्न अदालतों में उठाये जा रहे हैं, वाराणसी की अदालत में भी नयी अर्ज़ी दाखिल कर मस्जिद की दीवार गिराने की मांग की गयी है ऐसे में उन्हें आशंका है कि ट्रायल कोर्ट आदेश न पारित कर दे इसलिए केस की सुनवाई जल्द की जाय। मुस्लिम पक्ष के इस अंदेशे पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने ट्रायल को कल तक कोई भी आदेश पारित न करने का निर्देश दिया, अब मामले की सुनवाई शुक्रवार को दोपहर बाद होगी।

