Gyanvapi Mosque Survey: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल, अजय मिश्रा की रिपोर्ट हुई मीडिया में लीक

उत्तर प्रदेशGyanvapi Mosque Survey: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल, अजय...

Date:

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे रिपोर्ट आज कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने ट्रायल कोर्ट में जस्टिस रवि कुमार दिवाकर के सामने पेश कर दी। बताते हैं कि यह 70 पन्नों की रिपोर्ट है और इसके साथ लगभग एक हज़ार फोटोग्राफ और वीडिओज़ हैं जो एक सील बंद लिफ़ाफ़े में हैं। रिपोर्ट में क्या लिखा गया है यह एकदम गोपनीय है वहीँ एक और रिपोर्ट जो बुधवार रात को हटाए कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा ने दाखिल की थी उनकी सारी जानकारी मीडिया में उपलब्ध है और चर्चा का केंद्र है। सिर्फ दो पन्नों की इस लीक रिपोर्ट को हिन्दू पक्ष के फेवर में बताया जा रहा है। 

Also read: Court ने याचिकर्ता को लगाई फटकार, कहा- PIL को मज़ाक़ मत बनाइये

चूँकि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुँच चूका है जिसने वाराणसी कोर्ट को कल तक कोई आदेश पारित न करने का निर्देश दिया है, इसलिए इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला कल या उसके बाद ही आने की उम्मीद है। कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह का दावा है कि रिपोर्ट में किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया गया है। अब देखना है कि विशाल सिंह क्या रिपोर्ट पेश की है क्योंकि अजय मिश्रा की रिपोर्ट को लेकर मीडिया में जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार ऐसे बहुत से संकेत हैं कि वहां मंदिर के अवशेष मौजूद हैं इसमें कल कमल, डमरू और त्रिशूल जैसी आकृतियां मौजूद है। कमरे में मलबे में भी सिन्दूर लगी मूर्तियां होने के संकेत हैं।

अभी देखना है कि क्या विशाल सिंह की रिपोर्ट में भी क्या कुछ वैसा ही और अगर वैसा नहीं है तो क्या अजय मिश्रा पर मुस्लिम पक्ष का लगाया हुआ आरोप सही है। बहारहाल कल सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ही आगे लोअर कोर्ट कुछ कदम उठाएगा जिसपर सारी की निगाहें लगी हुई हैं।

Also read: कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारियों की CM Yogi से गुहार

बता दें कि अजय मिश्रा को अदालत ने 17 मई को कमीशन से हटा दिया था और विशाल सिंह को रिपोर्ट दाखिल करने की ज़िम्मेदारी दे दी थी। इसके बाद अजय मिश्रा और विशाल सिंह के बीच काफी बयानबाज़ी हुई। अजय मिश्रा ने इसके लिए जहाँ विशाल सिंह को ज़िम्मेदार ठहराया वहीँ विशाल सिंह ने इससे इंकार किया और कहा कि कोर्ट ने तथ्यों के आधार पर यह निर्णय लिया है। बाद में अजय मिश्रा के साथी वकीलों ने अदालत से अजय मिश्रा की कमीशन में बहाली के लिए अर्ज़ी दी और मांग की कि 6 और 7 को हुए सर्वे जो अजय मिश्रा की निगरानी में हुआ उसकी रिपोर्ट पेश करने की अनुमति दी जाय, बुधवार रात अजय मिश्रा ने दो पन्नों की वह रिपोर्ट दाखिल भी कर दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...