Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्की का काउंटडाउन शुरू

उत्तर प्रदेशMeat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्की का...

Date:

मेरठ। मीट माफिया और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्की का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पुलिस सूत्रों की माने तो आगामी 72 घंटे भीतर पुलिस याकूब की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर सकती है। मेरठ पुलिस ने फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसके परिवार की करीब एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को चिह्नित कर ​लिया है।

पुलिस ने याकूब के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया था। वहीं फरार याकूब की तलाश में पुलिस की दबिशों का सिलसिला भी तेज हेा गया है। लेकिन याकूब कुरैशी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस द्वारा कभी पूर्व मंत्री की लोकेशन जयपुर बताई जाती है तो कभी उसके बेटे की लोकेशन गाजियाबाद में उसके ससुराल में मिलती है। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती है याकूब कुरैशी अपने परिजनों सहित फरार हो जाता है। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें डाल रही है। 

Also read: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी प्रकरण में हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट में लगी 25 अप्रैल

बता दें कि गत 31 मार्च को पुलिस प्रशासन ने हापुड रोड स्थित याकूब की अवैध मीट फैक्ट्री अल फहीम मिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड के मीट प्लांट में छापा मारकर वहां से पांच करोड रुपये कीमत का मीट बरामद किया था। इस मामले में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजिदा और दोनों बेटे इमरान, फिरोज को नामजद किया था। उसके बाद से ही पूरा परिवार इस समय फरार चल रहा है। याकूब और उसका परिवार इस समय कहां पर हैं इसकी जानकारी ना तो उसके किसी रिश्तेदार को है और न आसपड़ौस के लोगों को है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related