‘द कपिल शर्मा शो’ को कौन नही जानता है , अगर आप ‘द कपिल शर्मा शो’ के फैन हैं, तो आपने उनके शुरुआती शो जरूर देखे होंगे. जब उनका शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के नाम से जाना जाता था। यह उनके शो का पहला सीज़न था। शो के सभी कॉमेडियन हिट हो गए। लोग उनके डायलॉग्स तक की नकल करते थे, चाहे वो ‘बाबा जी का ठुल्लू’ हो या ‘इट्टू सा था…’।
उस वक्त कपिल के शो का क्रेज चरम पर था. यह वही समय था जब कपिल ने अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती के मुंह और होठों का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। जब कपिल कहते थे, ‘बत्तक के जैसे होंठ हैं इसके’ तो दर्शक जोर-जोर से हंसने लगते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं उस वक्त एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ था? अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.
सुमोना चक्रवर्ती ने खुलासा किया है कि जब कपिल शर्मा उनके होठों का मजाक उड़ाते थे तो उन्हें बुरा लगता था। यहां तक कि वह काफी इनसिक्योर भी हो गई थीं, तभी अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की थी. और उनकी बाते को सुमोना ने काफी समझा भी .
कपिल शर्मा अमेरिका दौरे पर हैं
मालूम हो कि कपिल शर्मा इस वक्त भारत में नहीं हैं. वह अपनी टीम के साथ अमेरिका दौरे पर हैं. खबरो के मुताबिक जब वो टूर से लौटेंगे तो शो का नया सीजन शुरू करेंगे. इस बार दौरे पर उनके साथ कृष्णा अभिषेक नहीं गए हैं.
छोड़ दिया था लिपस्टिक लगाना
द कपिल शर्मा शो में सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा की पत्नी के किरदार में नजर आई थीं. उन्होंने बताया कि जब शो में उनकी उपस्थिति का मजाक उड़ाया गया तो वह काफी असुरक्षित हो गई थीं. यहां तक कि उन्होंने अपने होठों पर लिपस्टिक लगाना भी छोड़ दिया।
अर्चना पूरन सिंह ने समझाया
हैबिट कोच से बात करते हुए सुमोना ने कहा, ‘पहले सीजन में उनके मुंह का मजाक उड़ाया गया था, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ, लोग इस पर नहीं हंसे। लेकिन दूसरे सीज़न में ये ख़त्म हो गया. इसके बाद हर मेहमान के सामने उनके मुंह और होठों का मजाक उड़ाया गया. हालांकि, ये अलग बात है कि सेट पर कपिल उनकी खूब तारीफ करते थे। जब सुमोना को बुरा लगने लगा तो अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें समझाया, ‘अगर आप खुद पर हंस सकती हैं तो आपको कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं होगी।’

