आखिर कौन है मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रज़ा ,जानिए

एंटरटेनमेंटआखिर कौन है मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रज़ा ,जानिए

Date:

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं. उनकी दमदार एक्टिंग हर बार लोगो का दिल जीत लेती है. हर तरह के किरदार को बारीकी से समझने और निभाने के लिए मशहूर मनोज बाजपेयी अपने परिवार में अकेले अभिनेता नहीं हैं। उनकी पत्नी शबाना रजा उर्फ नेहा भी एक दमदार एक्ट्रेस रही हैं। दरअसल, वह रितिक रोशन के साथ भी रोमांस कर चुकी हैं।

मनोज बाजपेयी को उनके प्रशंसक ‘द फैमिली मैन’ के नाम से भी बुलाते हैं। इस सीरीज में उन्होंने श्रीकांत तिवारी नाम का किरदार निभाया था, जो अपनी नौकरी और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलता है. बहरहाल, आज हम आपको इस ‘द फैमिली मैन’ की वाइफ यानी शबाना रजा उर्फ़ नेहा की असली फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं।

शबाना रज़ा एक मशहूर अदाकारा रही हैं

मनोज बाजपेयी ने 2006 में शबाना रजा से शादी की। उनकी एक प्यारी बेटी अवा नायला बाजपेयी है। शबाना आज सिल्वर स्क्रीन से काफी दूर हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका ऑनस्क्रीन अफेयर बॉबी देओल और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स के साथ था।

शबाना को फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने ‘करीब’ से लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी बॉबी देओल के साथ बनी थी। उनके मासूम चेहरे और प्यारी मुस्कान से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था .

रितिक रोशन के साथ जोड़ी

शबाना को फिल्म ‘फिजा’ के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी थी। फिल्म के गाने ‘आजा माहिया’ को भी काफी लोकप्रियता मिली थी । इन फिल्मों के अलावा भी शबाना ने काफी फिल्मो में काम किया है ।

पहली मुलाकात प्रीमियर में हुई

मनोज बाजपेयी के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। फिर पत्नी से भी तालमेल ठीक नहीं था. आख़िरकार 1995 में उन्होंने अलग होने का फ़ैसला कर लिया। साल 1998 में राम गोपाल वर्मा की ‘सत्या’ के अलावा विधु विनोद चोपड़ा की ‘करीब’ रिलीज हुई थी, जिससे नेहा उर्फ शबाना ने डेब्यू किया था। दोनों काफी सुर्खियों में रहे थे. कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म सत्या के प्रीमियर पर हुई थी और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई।

इसलिए फिल्मों से दूरी बना ली

करीब 8 साल के रिलेशनशिप के बाद कपल ने 2006 में शादी कर ली। फिल्मी पर्दे पर अच्छी शुरुआत करने वाली शबाना ने शादी के बाद घर-गृहस्थी संभालना ज्यादा उचित समझा। और अपनी बेटी की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related