हाल ही में जान से मारने की मिली धमकी भरे पत्र पर बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान ने आज मुंबई पुलिस को अपने बयान दर्ज कराये, सलमान खान ने कहा कि वह गोल्डी बरार को नहीं जानते और लॉरेंस बिश्नोई को उतना ही जानते हैं जितना कि देश के सारे लोगों को जानकारी है. बता दें की सलमान खान के पिता को सुबह पार्क में टहलने के समय एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें सलमान खान और सलीम खान का हाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसावाला जैसा करने की बात कही गयी थी.
Also Read : गृह मंत्रालय ने बढ़ाई Salman Khan की सुरक्षा
सलमान खान ने पुलिस के पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि उन्हें हाल के दिनों किसी भी तरह का कोई धमकी भरा फ़ोन , मेसेज नहीं मिला। मेरे पिताजी को ज़रूर पार्क की उस बेंच पर रखा हुआ एक पत्र ज़रूर मिला जिसमें धमकी दी गयी थी. सलमान खान ने बताया कि मेरे पिताजी को रोज़ाना कई लोग अपनी ज़रूरतों को पत्र के ज़रिये बताते हैं और वह लोग यह पत्र पार्क की उस बेंच पर रख देते हैं जहाँ पर वो रोज़ बैठते हैं.
बता दें कि बीते रविवार को सलमान खान के पिता सलीम खान को पार्क में जॉगिंग करते समय एक धमकी वाला पत्र मिला था जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया था. इस घटना के बाद सरकार ने सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. सलमान और सलीम को मिली इस धमकी को लोग गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़कर देख रहे हैं क्योंकि बिश्नोई ने 2018 में काले हिरन के शिकार मामले में जान से मारने की धमकी दी थी और बाकायदा सुपारी भी दी थी लेकिन वह अपने इरादों में नाकाम रहा.
Also Read : Salman Khan Death Threat : सलमान खान को जान से मारने की धमकी
लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मुसावाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, वह तिहाड़ जेल में बंद था और वहीँ पर सारी साज़िश रची गयी थी, पुलिस ने उसे सिद्धू मुसावाला कांड केस में रिमांड पर लिया हुआ है. चूंकि चिठ्ठी में मुसावाला का नाम था इसलिए लोग मामले को लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ रहे हैं. पुलिस भी इस एंगल को नज़र अंदाज़ नहीं कर रही है और इसलिए सलमान से पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सवाल पूछे.

