विटामिन ई बालों के लिए फायदेमंद जिससे बाल मजबूत और खूसबूरत भी

लाइफस्टाइलविटामिन ई बालों के लिए फायदेमंद जिससे बाल मजबूत और खूसबूरत भी

Date:


विटामिन ई बालों के लिए फायदेमंद जिससे बाल मजबूत और खूसबूरत भी

न्यूज़ डेस्क : आपने सुना होगा विटामिन ई (Vitamin E) बालों के लिए बहुत अच्छा होता है जिससे बाल मजबूत बनते हैं और खूसबूरत भी. इसके अलावा आपको सही खान पान का भी ध्यान रखना होता है जिससे बालों को सही पोषण मिले.

आजकल बहुत ही कम उम्र में बच्चों के बाल सफ़ेद होने लगते हैं उम्र से पहले गंजापन (Hairfall) आने की परेशानियां लोगों को होने लगी हैं. इसी के लिए आप विटामिन इ का सेवन कर सकते हैं जिसके कुछ फायदे हम आपको बताने जा रहे हैं.

हानिकारक सनलाइट से बचाये : सूरज की यूवी किरणों से बाल रूखे और फ्रीज़ी हो जाते हैं. विटामिन ई आपके बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. आप विटामिन ई के मास्क का उपयोग कर सकते हैं मास्क के उपयोग से बालों को मज़बूती मिलती है.

नेचुरल हेयर कलर बनाए रखे : विटामिन ई हेयर कलर को बनाए रखने में बहुत अहम रोल निभाता है. विटामिन ई सफ़ेद बालों को रोकने में मदद करता है अगर आप अपने डाइट में विटामिन ई को शामिल करते हैं, तो यह आपके बाल को सफ़ेद होने से रोकने में लाभकारी होता है.

बालों को बढाए : विटामिन ई आपके स्कैल्प ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में मदद करता है. जो आपके बालों को बढ़ाने में बड़े अच्छे से सहायता करता है इसलिए अपने रोज़ाना खाने में विटामिन ई को जरूर शामिल करना चाहिए इससे आपके बालों को मजबूती मिलती है और जल्दी बढ़ने में मदद भी करता है.

दोमुंहे बालों को कम करे : विटामिन ई में अच्छी क्वालिटी के तेल पाए जाते हैं. यह तेल बालों को फ्रीज़ होने से बचाता है बालों में तेल लगने से पहले तेल में विटामिन ई के कैप्सूल को मिलाकर बालों में लगा लें इससे आपके बाल सिल्की और स्मूथ बन जाएंगे और दोमुंहे नहीं होंगे.

बालों को झड़ने से रोके : जैस कि हम जानते हैं कि विटामिन ई (vitamin E) बालों को फ्रीज़ होने से बचाता है यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छे से से बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बालों को अच्छी मजबूती मिलती है इससे बाल कम झड़ते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...