उत्तराखंड में कोरोना ने लिया भयावह रूप, तेज हो रहा प्रसार

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना ने लिया भयावह रूप, तेज हो रहा प्रसार

Date:


उत्तराखंड में कोरोना ने लिया भयावह रूप, तेज हो रहा प्रसार

  • बुधवार को 20 संक्रमितों की मौत, 1005 नए मरीज मिले
  • 42 दिन में दोगुनी हो रही कोरोना संक्रमितों की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब भयावह स्तर पर पहुंच चुका है। राज्य भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 200 दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हजार हो गयी है। वहीं कोरोना पाॅजिटिव 611 मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं बुधवार को 1005 नए मरीज मिले और कोरोना संक्रमित 20 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्याा को दोगुना होने में 42 दिन का समय लग रहा है जो चिंताजनक है।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 336, हरिद्वार में 133, नैनीताल में 112, चमोली में 61, चम्पावत में 54, अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 26, पौड़ी में 65, पिथौरागढ़ में 24, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 59, यूएस नगर में 58, उत्तरकाशी में 41 कोरोना से संक्रमित मरीज पाये गये। आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में कोरोना कितनी तेजी के साथ फैल रहा है।

वहीं बुधवार को ही हल्द्वानी मेडिकल काॅलेज में भर्ती पांच एम्स ऋषिकेश में भर्ती तीन, मिलट्री हाॅस्पिटल में भर्ती तीन, मैट्रो हाॅस्पिटल हरिद्वार में एक, हिमालयन हाॅस्पिटल में भर्ती तीन, जबकि मेडिसिटी हाॅस्पिटल रुद्रपुर में भर्ती तीन, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई।

बुधवार को राज्य में 976 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 39035 हो गई है। जबकि 9111 मरीजों का अभी भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 7.14 प्रतिशत हो गई है। राहत की बात यह है कि मरीजों के ठीक होने की दर 80 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।

देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सर्वाधिक संक्रमण
उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। यहां कोरोना संक्रमित भी काफी अधिक संख्या में मिल रहे है। बुधवार को ही जहां देहरादून में 336 नये कोरोना संक्रमित मिले है वहीं हरिद्वार में 133 और नैनीताल में 112 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा तमाम उपाय अपनाये जाने के बावजूद कोरोना संक्रमण रूक नहीं पा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related