विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन में जीता गोल्ड

स्पोर्ट्सविनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन में जीता गोल्ड

Date:


विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन में जीता गोल्ड

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को यहां पोलैंड ओपन के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर साबित किया कि टोक्यो ओलंपिक के लिए उनकी तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। 26 साल की विनेश का यह सत्र का तीसरा खिताब है, उन्होंने मार्च में माटियो पेलिकोन और अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक भी अपनी झोली में डाला था। इस जीत से विनेश संभवत: टोक्यो ओलंपिक में शीर्ष वरीय पहलवान बन जायेंगी।

फाइनल में यूक्रेन की ख्रिस्टिना बेरेजा के खिलाफ उन्होंने एक भी अंक नहीं गंवाया और 8-0 से जीत दर्ज की। विनेश ने अपने ज्यादातर अंक ‘डबल-लेग अटैक’ से बनाये जबकि 2019 यूरोपीय रजत पदक विजेता बेरेजा पूरे मुकाबले में रक्षात्मक बनीं रहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...