भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 600 अरब डॉलर के पार

बिज़नेसभारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 600 अरब डॉलर के पार

Date:


भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 600 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4 जून 2021 को खत्म हफ्ते में 6.842 अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 600 अरब डॉलर को पार कर गया. भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 605.008 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. इस बढ़ोतरी का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) में हुई अच्छी वृद्धि है. यह कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होता है.

इससे पहले 28 मई 2021 को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.271 अरब डॉलर बढ़कर 598.165 अरब डॉलर हो गया था. रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां आलोच्य हफ्ते के दौरान 7.362 अरब डॉलर बढ़कर 560.890 अरब डालर हो गईं.

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में व्यक्त की जाती हैं. इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं. आलोच्य हफ्ते के दौरान स्वर्ण भंडार 50.2 करोड़ डॉलर घटकर 37.604 अरब डॉलर रह गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...