Vastu Shastra tips: वास्तु के इन टिप्स को अपनाने से बरसेगा रुपया, बीमारी रहेगी कोसो दूर

धर्मVastu Shastra tips: वास्तु के इन टिप्स को अपनाने से बरसेगा रुपया,...

Date:

Vastu Shastra tips: कड़ी मेहनत करने के बाद भी कई बार उसकका फल नहीं मिलता। आज हालात आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली हो रही है। इस कारण खर्च निकलना मुश्किल हो रहा है। इस स्थिति में पहुंचाने के लिए मेहनत नहीं बल्कि घर का वास्तु दोष भी जिम्मेदार होता है। घर में खराब वास्तु दोष से नकारात्मक ऊर्जा, कार्य बाधा, पारिवारिक मतभेद, बीमारियों के अलावा धन संबंधी परेशानियों का सामाना करना पड़ता है। ऐसी समस्याओं से मुक्ति के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय हैं। इन उपायों को अपनाने से धन लाभ, तरक्की, सुख समृद्धि और वैभव प्राप्ति होती है।

धन से संबंधित चीजें इस दिशा में रखे

आर्थिक संपन्नता और स्थिरता के लिए रूपए और पैसे को हमेशा दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए। इस दिशा में तिजोरी, अलमारी, सोना-चांदी के अलावा वित्तीय कागज जैसी चीजों को दक्षिण-पश्चिम में रखें। यह दिशा पृथ्वी के तत्व को दर्शाता है। जो स्थिरता सुनिश्चित करता है। इस दिशा में रखी चीजें कई गुणा बढ़ती हैं। कभी धन रखने वाली चीजों को पश्चिम या दक्षिण दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। इसको नजरअंदाज करने से धन की भारी हानि होती है।

ईशान कोण में रखे एक्वेरियम

घर में अगर एक्वेरियम है तो उसको ईशान कोण में रखे। इसके अलावा छोटा फव्वारा रखना बहुत शुभ माना जाता है। ईशान कोण में देवी देवताओं का वास होता है। घर में यह दिशा बहुत महत्व रखती है। इस दिशा में गंदगी या भारी सामान नहीं होना चाहिए। ऐसी दिशा में जल से संबंधित चीजें रखने से भाग्य के द्वार खुलते हैं। धन तेजी से आता है। लेकिन ध्यान रहे कि ऐसी जगह पर पानी ठहराव और गंदा पानी न हो। इसी के साथ घर के नल सही हों, टपकने वाले ना हों।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...