Uttarakhand Development Report: यूपी की तर्ज पर बनेगी उत्तराखंड के विकास की रिपोर्ट, मंत्रियों को देनी होगी 100 दिन की कार्ययोजना

उत्तराखंडUttarakhand Development Report: यूपी की तर्ज पर बनेगी उत्तराखंड के विकास की...

Date:

अल्मोड़ा। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम करने के तरीके से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफ्री प्रभावित हैं। अब उन्होंने भी यूपी की तर्ज पर अपने मंत्रियों को 100 दिन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा है। इसके बाद उनकी सरकार प्रत्येक 100 दिन के विकास कार्यों की रिपोर्ट जनता के सामने जारी करेगी। इस समय चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। प्रदेश सरकार जल्द अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की योजना लागू करने की योजना बना रही है। 

Also read: चार धाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं ने तोड़ दिया पिछले कई साल का रिकार्ड

लमगड़ा क्षेत्र में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार एक नया इतिहास की इबारत लिखने जा रही है। इसमें सभी धर्मों,जातियों के लिए एक समान कानून लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आश्रम के विकास होने से जहां इलाके में धार्मिक पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा वहीं दूसरी ओर सामाजिक बुराइयां दूर होंगी। मुख्यमंत्री ने बता कि उत्तराखंड अध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने 600 कन्याओं को भोजन कराकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि बाबा कल्याण दास की ओर से स्थापित आश्रम प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की मिसाल है। भारतीय बैडमिंटन टीम द्वारा थॉमस कप जीतने पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related