पाकिस्तान में इन दिनों आतंकी हमलों का सिलसिला रुक नहीं रहा है, जहाँ आतंकियों ने फिर से एक बार कराची को दहला दिया है। जानकारी के अनुसार यहाँ न्यू मेमन मस्जिद के पास हुये धमाके में एक महिला की मृत्यु हो गयी है तथा अन्य 11 लोग भी घायल हो गये हैं, वहीं इस विस्फोट को करने के लिये IED का प्रयोग किया गया है।
पुलिस ने इस धमाके के बारें में जानकारी देते हुये बताया कि इस ब्लास्ट में पुलिस पिकअप और दूसरे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है, दूसरी ओर अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं इस हमले की कड़ी निंदा पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने की है, जिन्होंने इस वारदात में शामिल लोंगो को तुरंत पकड़ने के दिशा-निर्देश जारी किये हैं। आगे उन्होंने बोलते हुये कहा कि देश के लिये ऐसे हमले दुःखद हैं, हम इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों से लोंगो से सख्ती से निपटेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि हमने सिंध प्रांत की सरकार की मदद करने की बात की है, जहाँ सिंध प्रांत के CM मुराद अली ने सभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की के दिशा-निर्देश जारी किये हैं। वहीं हाल में ही कराची को एक और हमले का सामना करना पड़ा था, जहाँ बीते गुरुवार को कराची के सदर इलाके के पास विस्फोट में 1 नागरिक की मृत्यु हो गयी थी, साथ ही इस हमले में 13 लोग घायल भी हुये, वहीं यह विस्फोट भी बाइक में IED फिट करके किया गया था।

