UP News: ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप,दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

उत्तर प्रदेशUP News: ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप,दो घंटे स्टेशन...

Date:

मथुरा। प्रदेश के झांसी से हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली ताज एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना किसी ने फोन कर स्टेशन के कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद स्टेशन पर पहुंची ताज एक्सप्रेस ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रोककर गहनता से चेकिंग की गई। पूरी तरह से संतुष्टि और दो घंटे तक ट्रेन के चप्पे-चप्पे की बारीकी से चेकिंग किए जाने के बाद ही सुरक्षा बलों ने ट्रेन के रवाना होने को हरी झंडी दी। हालांकि इस दौरान पुलिस महकमे से लेकर रेल प्रशासन तक हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस की देर रात  उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल स्टेशन कंट्रोल रूम पर अज्ञात नंबर से एक कॉल आई। जिसके बाद आगरा से लेकर मथुरा और दिल्ली तक हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को किसी अंजान व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन में बम है।  सूचना मिलने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। बम की सूचना के बाद सभी को अलर्ट कर दिया। 

Read also: Jammu And Kashmir Killings: कश्मीर में दो हिन्दुओं पर आतंकियों की फायरिंग, एक की मौत

जिस समय ट्रेन में बम की सूचना मिली उस दौरान ट्रेन ट्रेन आगरा से मथुरा के लिए रवाना हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद संबंधित सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। ट्रेन के मथुरा पहुंचते ही जीआरपी,आरपीएफ, सिविल पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड जवानों ने उसको चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षा बलों के जवानों ने ट्रेन के हर कोच को चेक किया। वहीं डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड ने ट्रेन के चप्पे-चप्पे की तलाशी लेनी शुरू कर दी।  ट्रेन की गहनता से जांच के बाद ही सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन को फिट फॉर रन करार देकर दिल्ली की ओर रवाना किया। इस दौरान ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दो घंटे तक खड़ी रही। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि ट्रेन में किसी अवांछनीय वस्तु की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद ट्रेन को चेक किया लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। वहीं ट्रेन में बम होने की जानकारी यात्रियों को भी नहीं दी गई। यात्रियों को यह भी नहीं बताया गया कि आखिर इसकी चेकिंग क्यों की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related