जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ आज एक बड़ा हादसा पेश आया, इस हादसे में आईटीबीपी के जवानों की मौत हो गयी और दर्जनों घायल हुए हैं. दरअसल चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रही आईटीबीपी और जेकेपी के सुरक्षा जवानों से भरी एक बस जिसमें 39 जवान सवार थे गहरी खाई में गिर गयी जिसमें 6 जवानों की मौत की खबर है जबकि घायलों का इस्लाज श्रीनगर में सेना के अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार ITBP और JKP जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी तभी संतुलन बिगड़ने से बस खाई में गिर गई, कहा जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे. हाल ही में समाप्त हुई अमरनाथ यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में वापस लौट रहे थे . चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है. अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे इन जवानो से भरी बस के ब्रेक तभी फेल गए और बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिर गयी.
Read also: Jammu And Kashmir Killings: कश्मीर में दो हिन्दुओं पर आतंकियों की फायरिंग, एक की मौत
हादसे के बाद घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, इसी बीच डीसी अनंतनाग डॉ पीयूष सिंगला ने कहा कि मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. लगभग दो दर्जन एंबुलेंस को पहले मौके पर भेजा गया था. प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं, बचाव अभियान बड़े पैमाने पर शुरू किया गया है और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है.

