बर्थडे बॉय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज अपने जन्मदिन पर देश में चल रही “रेवड़ी कल्चर” की चर्चा को और हवा देते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा को फ्री बी कहना बंद कीजिये, आप संयोजक ने कहा कि वो अपने जीवन में भारत को नंबर वन देश के रूप में देखना चाहते हैं. बता दें कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच रेवड़ी कल्चर पर जंग छिड़ी हुई है और इस जंग का मैदान फिलहाल गुजरात है जहाँ इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
अपने जन्मदिन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भारत अमीर देश तभी बनेगा ज़ब देश के लोग अमीर होंगे और इसलिए मैं हर गरीब को अमीर बनाने की कोशिश कर रहा हूं. केजरीवाल ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि वो शिक्षा को फ्री बी कहना बंद करे, उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार हमारी सर्विस इस्तेमाल करे तो हम देश के सभी स्कूलों को ठीक कर सकते हैं. केजरीवाल ने गुजरात सरकार का नाम लिए बिना कहा कि कुछ सरकारें जानबूझकर सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का कबाड़ा कर रही हैं क्योंकि वो प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों को प्रोमोट करती हैं. केजरीवाल ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं होती, इच्छाशक्ति और नीयत की कमी होती है. केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली में हो सकता है तो देश के बाकि राज्यों में भी हो सकता है.
केजरीवाल ने इंग्लैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सबका इलाज मुफ़्त है. उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो 5 साल में सब हो सकता है. बता दें कि केजरीवाल आज अपने गुजरात के चौथे पर हैं, इस एकदिवसीय चुनावी दौरे पर कच्छ जिले के भुज का दौरा करेंगे जहाँ वो टाउन हॉल में एक बैठक को भी सम्बोधित करें। केजरीवाल के गुजरता के चौथे दौरे पर लोगों की ख़ास निगाहें हैं कि इस बार वह गुजरात में कौन सी गारंटी योजना लेकर पहुंचे हैं.

