Road accident in Banda: बरातियों की बोलेरो और स्कार्पियो पलटने से चार की मौत

उत्तर प्रदेशRoad accident in Banda: बरातियों की बोलेरो और स्कार्पियो पलटने से चार...

Date:

लखनऊ। बांदा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे से कोहराम मच गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का शिकार हुए लोग बरात से वापस लौट रहे थे।


ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बरात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर पलट कर पेड़ से टकरा गई। दोनों वाहनों में सवार 4 बरातियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कई बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी। वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है। हादसा तिंदवारी थाना इलाके में सुबह चार बजे हुई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...