Shocking Incident: गजब! बरात में नहीं ले गया दोस्त ने ठोक दिया 50 लाख का दावा

उत्तराखंडShocking Incident: गजब! बरात में नहीं ले गया दोस्त ने ठोक दिया...

Date:

देहरादून। दोस्त को शादी का कार्ड देकर बुलाया लेकिन अपनी बरात में नहीं लेकर गया। इससे नाराज दोस्त ने कोर्ट के माध्यम से 50 लाख रुपये का दावा ठोक दिया है। दोस्त का आरोप है कि उसका दोस्त दूल्हा कार्ड में जो समय दिया गया था उससे पहले ही बारात लेकर चला गया। दोस्त और कुछ बराती जब तैयार होकर बरात में जाने के लिए उसके घर पहुंचे तो पता चला कि वह पहले से बरात लेकर जा चुका है। इस पर दोस्त ने दूल्हे से फोन पर बात की। इस पर दूल्हे ने अपनी गलती मानने के बजाय वापस चले जाने की सलाह दे डाली। मौके पर बरातियों ने शादी के कार्ड बांटने वाले दोस्त को खरी-खोटी सुनाई। मेहमानों की बात दोस्त को दिल पर लगी। इससे उसे मानसिक प्रताड़ना उठानी पड़ी। मानसिक प्रताड़ना से आहत दोस्त ने अपने वकील के माध्यम से दूल्हे को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर माफी मांगने के अलावा हर्जाने के तौर पर 50 लाख रुपये देने की भी मांग की है। ऐसा ना होने पर दोस्त ने दूल्हे के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

Read also: भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का देहरादून दौरा, तो सीएम धामी दिल्ली में

वकील अरुण भदौरिया ने बताया कि रवि निवासी आराध्या कॉलोनी बहादराबाद की शादी जिला बिजनौर के धामपुर निवासी अंजू के साथ 23 जून 2022 को तय हुई थी। दूल्हे रवि ने दोस्त चंद्रशेखर निवासी हरिद्वार कनखन देवनगर को लिस्ट बनाकर दी। जिसमें मेहमानों के नाम शामिल थे। जिनको कार्ड बांटने थे। रवि के कहने पर चंद्रशेखर ने काका,मोना, कन्हैया,  सोनू, आकाश,छोटू आदि सभी लोगों को कार्ड बांटे। इसके बाद सभी लोग 23 जून की शाम पांच बजे बरात के लिए चंद्रशेखर के साथ निर्धारित जगह पर पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि बरात चली गई है। 

Read also: देहरादून समेत 4 जिलों में कल से तेज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

जिस पर चंद्रशेखर ने दूल्हे रवि को फोन कर जानकारी ली तो दूल्हे रवि ने बताया कि वो लोग जा चुके हैं और आप लोग वापस लौट जाओ। चंद्रशेखर का कहना है कि उसके कहने पर जो शादी में शामिल होने को पहुंचे थे। उन सभी को दुख हुआ। उन सभी ने चंद्रशेखर को मानसिक प्रताड़ना पहुंचाई। इससे वह बहुत आहत हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related