महाराष्ट्र में मची उथल पुथल के बीच आज शिवसेना के जिला प्रमुखों के साथ उद्धव ठाकरे की वर्चुअली बैठक हुई. बैठक में बागी विधायकों को साफ़ तौर पर सन्देश दे दिया गया कि अब बातचीत का समय ख़त्म हो गया है और आर पार की लड़ाई का वक़्त आ गया है, बैठक में यह भी कहा गया कि अब शिवसेना का नया काडर खड़ा किया जायेगा, इस घोषणा का सभी नेताओं ने ज़ोरदार तरीके से स्वागत किया। वहीँ जिला प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री और शिवसेना के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने वर्षा (मुख्यमंत्री का सरकारी निवास ) को छोड़ा है, लड़ाई नहीं छोड़ी है.
Read also: Agnipath के विरोध में गरजे किसान,राष्ट्रपति से योजना खत्म करने की मांग
उद्धव ठाकरे ने सेना भवन में जिला प्रमुखों की बैठक में बताया कहा कि उन्हें सत्ता का कोई मोह नहीं है लेकिन जिस तरह पार्टी में बगावत की गयी वो तरीका गलत है. उद्धव ने बागियों को चुनौती दी कि वह बाला साहब ठाकरे और शिवसेना के नाम का इस्तेमाल किये बिना सर्वाइव होकर दिखाएँ। उद्धव ने कहा, जब मैंने वर्षा को छोड़ा था तभी सबकुछ कह दिया था , अब आगे मुझे कुछ नहीं कहना लेकिन मैं बता देना चाहता हूँ कि मैंने वर्षा को छोड़ा है लड़ने की इच्छाशक्ति अभी बाक़ी है. उद्धव ने पार्टी छोड़ने वालों के लिए कहा कि जो लोग पार्टी से जाना चाहते हैं उन्हें जाने दो.
Read also: BJP MP Varun Gandhi का बड़ा सवाल, अग्निवीरों को पेंशन नहीं तो जनप्रतिनिधियों को क्यों?
वहीँ उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सत्ता के लालची नहीं हैं वो तो आती जाती रहती है. आदित्य ने कहा कि परिवार के अपने ही सदस्य से धोखा मिला, लोगों ने उसकी बोली ऊंची लगाई और वह बिकने को तैयार हो गया. आदित्य ने कहा कि इससे पहले भी लोगों ने शिवसेना को धोखा देने का काम किया है लेकिन आज उनकी क्या हैसियत है ये सभी जानते हैं. वहीँ बैठक के बाद बाहर निकले संजय कदम ने कहा कि जिसने डर कर बगावत की उनको माफी नहीं मिलेगी. उधर शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी ने अब एकनाथ शिंदे पर कब्ज़ा कर लिया है इसलिए अब बीजेपी जो कहेगी शिंदे को वही करना होगा.

