Share market Opening: घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर, Sensex 400 और Nifty 17400 के पार

बिज़नेसShare market Opening: घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर, Sensex 400 और...

Date:

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज शुक्रवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक ऊपर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 495.23 अंकों की बढ़त के साथ 59,404.58 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।
दूसरी ओर निफ्टी 156.25 अंकों की बढ़त के साथ 17448.23 अंकों लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इस दौरान अदाणी समूह के शेयरों में 10 प्रतिशत तक बढ़त दिख रही है। एसबीआई के शेयर पांच प्रतिशत के बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।


टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में एसबीई 3.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर है। इसके बाद इंडसंइड बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, एलएंडटी, आईटीसी, एमएंडएम, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी, टीसीएस और कोटक महिंद्र बैंक के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज एशियन पेंट ही लाल निशान में है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related