नई दिल्ली। आज मंगलवार को हरे निशान पर बाजार खुला। लेकिन बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसल गए। हालांकि आज रुपया डालर के मुकाबले मजबूत हुआ है।
आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट ढंग से कारोबार होता दिख रहा है। हरे निशान पर खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते दिख रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 60,054.84 और निफ्टी 17,745.75 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारेाबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे चढ़कर 81.87 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 32.96 अंक यानी 0.05 % की गिरावट के साथ 60,023.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 8.55 अंक यानी 0.05 % की बढ़त के साथ 17734.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
प्री-ओपनिंग बाजार
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 205.93 अंक यानी 0.34 % की बढ़त के साथ 60,262.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 25.45 अंक यानी 0.14 % की बढ़त के साथ 17762.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज बाजार हाल!
आज यानी 25 अप्रैल को ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेत है। SGX NIFTY करीब 30 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। एशिया भी MIX कारोबार कर रहा है। भारतीय बाजारों की भी आज तेजी के साथ शुरुआत हो सकती है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो US मार्केट की सुस्ती दूर नहीं हो रही। इधर भारत में आज FMCG सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों के आज नतीजे आएंगे । नेस्ले की आय 12 % तो मुनाफा 13.5% बढ़ने का अनुमान है जबकि वॉल्यूम ग्रोथ 3-4% रह सकती है । वहीं टाटा कंज्यूमर की आय और मुनाफा 11% बढ़ सकता है। घरेलू कारोबार में 10-12% ग्रोथ की उम्मीद है।

