Share Market Close: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 928 अंक गिरा निफ्टी 17600 के नीचे 

नेशनलShare Market Close: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 928 अंक गिरा निफ्टी...

Date:

नई दिल्ली। देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 900 अंक से अधिक गिरा। जबकि निफ्टी ने सत्र के दौरान 17,600 के स्तर पर अपना सपोर्ट तोड़ दिया। बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 261.4 लाख करोड़ रुपए रह गया। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,500 अंक से अधिक गिर गया है। अदाणी समूह के शेयर में लगातार बिकवाली से दलाल स्ट्रीट पर मंदी का मूड बढ़ा।


अदाणी समूह का बाजार 40 हजार करोड़ रुपए घटा

अदाणी के शेयरों में लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिससे अदाणी समूह के सभी 10 शेयर लाल निशान पर पहुंच गए। अदाणी कंपनी के शेयरों का बाजार कैप करीब 40,000 करोड़ रुपए तक गिर गया। बुधवार को सेंसेक्स 927.74 अंकों की गिरावट के साथ 59,744.98 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी 272.40 अंक फिसलकर 17,554.30 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान इंडिया VIX में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 15.41 के लेवल पर पहुंच गया।


सेंसेक्स के 30 में 29 शेयर लाल निशान पर

घरेलू शेयर बाजार में मेटल, बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दिखी। रियल्टी, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बुधवार के कारोबारी सेशन के अंत में खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का पूरा मूड बिगाड़ने का काम किया। इसके चलते बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...