मुंबई: आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोरदार कारोबार हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड क्लोजिंग दी है। निफ्टी पहली बार 15,750 के पार बंद हुआ। वहीं मिडकैप में लगातार चौथे दिन नए शिखर पर पहुंचा। आज IT,एनर्जी और PSE शेयरों में खरीदारी रही। FMCG,ऑटो, शुगर शेयरों में भी तेजी रही। हालांकि मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में दबाव रहा।
आज के कारोबार में मेटल और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंजडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। बीएसई मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7-1.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। BSE पर आज 550 से ज्यादा ऐसे स्टॉक्स रहे जिनमें नया 52 वीक हाई देखने को मिला। इनमें Wipro, Titan Company और ONGC के नाम शामिल हैं।

