Paneer Adulteration: सावधान! पनीर में दिखे ये लक्षण तो है नकली, ऐसे करें असली की जांच

न्यूज़Paneer Adulteration: सावधान! पनीर में दिखे ये लक्षण तो है नकली, ऐसे...

Date:

Paneer Adulteration Test: पनीर खाने के शौकीन हैं तो जरा सावधानी हो जाएं। आजकल बाजार में नकली पनीर भी मिल रहा है। जो असली पनीर जैसा ही दिखाई देता है। इसके लिए सावधान रहने की जरूरत है। बाजार का पनीर खा रहे हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि बाजार में बिकने वाले पनीर में मिलावट के प्रति सतर्क रहें। पनीर का सेवन आजकल हर कोई करता है। घरों में पनीर की सब्जी बनती है। वर्कआउट या जिम करने वाले पनीर का सेवन करते हैं। पनीर में प्रोटीन होता है। ऐसे में बाजार में पनीर खरीदते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। जरा सी लापरवाही से स्वास्थ्य समस्या पैदा कर सकती है। पनीर के बारे में यह जानना जरूरी है कि वो असली है या नकली। अगर असली नकली पनीर में पहचान करना आ गया तो कभी सेहत नहीं खराब होगी।

असली और नकली पनीर में पहचान

अगर असली और नकली पनीर में पहचान करना चाहते हैं। ऐसे में पनीर को पानी में उबालना होगा। पानी में पनीर को उबालने के बाद बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़े। पनीर जब ठंडा हो जाए। उस पर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डाले। ऐसा करने पर अगर पनीर का रंग हल्का लाल होता है तो मानें कि पनीर डिटर्जेंट या यूरिया की मदद से बनाया है। असली पनीर का पता खुशबू से लगाया जा सकता है। नकली पनीर में कोई खुशबू नहीं आती। जबकि असली पनीर में दूध जैसी खुशबू आती है।

इसके अलावा असली और नकली पनीर के बारे में अंगुलियों से मसलकर भी पहचान की जा सकती है। अगर पनीर मसलने के बाद टूटकर गिरे तो इस बात की संभावना है कि पनीर नकली है। इस तरह से असली और नकली पनीर में पहचान कर अपनी सेहत को खराब होने से रोका जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related