IND vs WI Test : वेस्टइंडीज पारी 255 रन पर सिमटी, भारत को 183 रन की बढ़त

इंटरनेशनलIND vs WI Test : वेस्टइंडीज पारी 255 रन पर सिमटी, भारत को...

Date:

IND vs WI Test series :  भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में जारी है। शनिवार को टेस्ट मैच बारिश के कारण बाधित हो गया था। इस कारण आधा घंटे पहले मैच शुरु हुआ। भारत ने अपनी पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में पांच विकेट खोकर 229 रन बनाए हैं। आज चौथे दिन की पारी का खेल जारी है। वेस्टइंडीज की पहली पारी चौथे दिन 255 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। ऐसे में भारत को 183 रनों की लीड मिली है। हालांकि विंडीज ने फॉलोऑन बचा लिया है। भारत के मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी कर पांच विकेट लिए हैं। वहीं, मुकेश कुमार और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

अथानाजे 37 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज ने आज पांच विकेट पर 229 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इंडीज टीम आज पहला झटका एलिक अथानाजे के रूप में लगा। उन्हें मुकेश ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। अथानाजे 37 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सिराज का कहर शुरु हुआ तो बाकी चार विकेट लेकर विंडीज की पूरी पारी को समेट दिया। सिराज ने जेसन होल्डर (15) अल्जारी जोसेफ (4), केमार रोच (4) और शैनन गैब्रियल (0) को आउट किया। जोमेल वारिकन 7 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

मुकेश का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट

इससे पहले वेस्टइंडीज को पहला झटका तेजनारायण चंद्रपॉल के रूप में लगा था। उन्होंने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के साथ 71 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। तीसरे दिन के खेल में वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया। ब्रेथवेट ने किर्क मैकेंजी के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। मुकेश ने मैकेंजी को आउट कर साझेदारी को तोड़ दिया था। मुकेश का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट था। ब्रेथवेट ने कप्तानी पारी खेलते हुए 170 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक लगाया।

तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी

इसके बाद ब्रेथवेट ने जरमेन ब्लैकवुड के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। ब्रेथवेट को अश्विन को क्लीन बोल्ड किया था। उन्होंने 235 गेंदों पर 75 रन बनाए थे। जोशुआ डा सिल्वा को सिराज ने clean bold किया था। वेस्टइंडीज को 244 के स्कोर पर आठवां झटका अल्जारी जोसेफ के रूप में लगा। जिनको सिराज ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। अल्जारी जोसेफ चार रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज को 233 के स्कोर पर सातवां झटका जेसन होल्डर के रूप में लगा। सिराज ने जेसन होल्डर को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। होल्डर ने 44 गेंदों में 15 रन बनाए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related