पनीर की खीर बनाने का बेहद आसान तरीका

Image/istock

मीठा खाने के शौकीन लोगों को हर दिन कुछ नया खाना पसंद होता है। लेकिन मीठा बनाने में बहुत मेहनत लगती है।

अगर आप कम मेहनत में टेस्टी डेजर्ट बनाने इच्छा रखती हैं तो एक बार पनीर की खीर ट्राई करें।

पनीर की खीर समाग्री

आधा लीटर दूध, 100 ग्राम पनीर, इलायची, चीनी, काजू, बादाम, किशमिश या मनजाहे ड्राई फ्रूट्स, इलायची , और केसर।

पनीर की खीर रेसिपी

एक बर्तन में दूध निकालकर गैस पर उबाल आने तक पकाएं। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो गैस धीमी कर लें और कुछ देर पका लें। इसके बाद इसमें पनीर घिस कर डाल दें। अब पनीर और दूध के मिश्रण को अच्छे से पका लें।

जब दूध गाढा़ हो जाए तो इसमें स्वाद के अनुसार चीनी डाल दें। खीर बनाते समय आधा लीटर दूध में 50 ग्राम चीनी या अपने स्वाद के अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं। इसके बाद खीर को लगातार चलाते रहें। जिससे कि ये तले में लगे नहीं।

फिर इसमें थोड़े से किशमिश, केसर डालें। साथ ही इलायची पाउडर मिक्स करें। गर्मागर्म पनीर की खीर तैयार है। आप चाहें तो ऊपर से काजू और बादाम को बारीक काट कर सजा लें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!