Ukraine War: क्रीमिया में रूस के गोला-बारूद डिपो पर ड्रोन हमला, मची अफरा-तफरी

इंटरनेशनलUkraine War: क्रीमिया में रूस के गोला-बारूद डिपो पर ड्रोन हमला, मची...

Date:

Ukraine War: यूक्रेनी ड्रोन ने क्रीमिया के ओकटियाब्रस्के सिटी में रेलवे स्टेशन के पास ड्रोन से हमला किया है। जिस वजह से पूरा आसमान धुंए से घिर गया है। क्रीमिया प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने जानकारी दी कि एक ड्रोन ने गोला-बारूद भंडार पर हमला किया।
यूक्रेन ने रूसी के शहर पर ड्रोन से हमला किया है। हमले में यूक्रेन ने रूस के गोला-बारूद भंड़ार को उड़ा दिया। जिस वजह से इलाके में भगदड़ मच गई। इससे पहले रूस ने ukraine के इलाकों में गोलीबारी की Russian attack में दो लोगों की मौत हुई है।

पूरा मामला

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी ड्रोन ने क्रीमिया के ओकटियाब्रस्के शहर में Railway Station के पास ड्रोन हमला किया। जिस वजह से पूरा इलाका धुंए से घिर गया है। क्रीमिया प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने जानकारी दी है कि ड्रोन ने गोला-बारूद भंडारण सुविधा पर हमला किया। हमले से 5 किमी के दायरे से सभी को बाहर निकालने का आदेश दिया है। हमला Railway Station के पास हुआ। इस कारण कई Trains बाधित हुईं। हालांकि, अब तक किसी Casualty की सूचना नहीं आई है।

रूस ने यूक्रेन पर किया था हमला

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रूस ने खारकीव क्षेत्र के कुप्यांस्क शहर पर हमला किया। गोलीबारी में 57 साल के बुजुर्ग महिला की मौत हुई। इसके अलावा, रूसी सैनिकों ने ड्वोरिचना शहर में गोलीबारी की। जहां 45 साल के नागरिक की मौत हुई है। जबकि, एक बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है। जो जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है। इसके अलावा, खारकीव के वेलीकी बर्लुक में एक व्यक्ति घायल हुआ है। खारकीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि कुपयांस्क के आसपास इलाकों में यूक्रेन के लड़ाके तैनात हैं। दुश्मन आगे नहीं बढ़ पाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related