Tata Group: 18 हजार लोगों को नौकरी देगा Tata, इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में छाने की तैयारी

न्यूज़Tata Group: 18 हजार लोगों को नौकरी देगा Tata, इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में...

Date:

Tata Group जिस समय पूरे विश्व में टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। ऐसे में भारत में सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप टाटा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर बिजनेस के क्षेत्र में उतरने की योजना बनाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप तमिलनाडु के कृष्णागिरी में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जमीन की तलाश शुरू की है। रिपोर्ट में उद्योग विशेषज्ञों की ओर से कहा गया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से उत्साहवर्धक संकेत मिल रहे हैं। टाटा एंड-टू-एंड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में प्रवेश की योजना पर अमल कर रहा है।

OSAT यूनिट लगाएगा Tata Group


इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के माध्यम से टाटा उन मोबाइल कंपोनेंट्स की रेंज में विस्तार करने की तैयारी में है। जिनकी मैन्युफैक्चरिंग वह खुद करता है। जानकारों के मुताबिक टाटा ग्रुप एक आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) यूनिट स्थापित करेगा। टाटा के इस कदम को विस्ट्रॉन की iPhone मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के अधिग्रहण के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

18 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी

टाटा ग्रुप तमिलनाडु में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए जमीन तलाश रहा है। प्लांट के चालू हो जाने पर, टाटा इलेक्ट्रॉनिक प्लांट तमिलनाडु राज्य में तीसरी इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स मैन्युफैक्चरिंग की बड़ी यूनिट होगी। ताइवान की फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन के राज्य में पहले से मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगे हुए हैं।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने फोन कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्थापित करने के लिए 2021 में तमिलनाडु सरकार के साथ एक MoU साइन किया था। टाटा ग्रुप ने उस दौरान 4,684 करोड़ रुपए का निवेश करने का वादा किया था। जिससे 18 हजार से अधिक लोगों को नौकरी मिलने की बात कही गई थी। टाटा ग्रुप अब उसी ओएमयू को अमली जामा पहनाने की तैयारी में है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...