जानी मानी दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG) के मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर है. एलजी अब स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार LG के डायरेक्टर आफ बोर्ड ने मोबाइल फोन कारोबार बंद करने की पहले ही अनुमति दे दी थी. स्मार्टफोन कारोबार में कंपनी का नुकसान हो रहा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. एलजी अब अपने कर्मचारियों को स्मार्टफोन डिवीजन से अन्य यूनिट्स में ट्रांसफर कर रहा है. माना जा रहा है कि एलजी अपने दूसरे बिजनेस को मजबूत करने पर फोकस कर रही है.
बता दें कि एलजी के प्रोडक्ट काफी नए तकनीक के साथ मार्केट में रहे, लेकिन सस्ती चाइनीज मोबाइल कंपनियों के प्राइस वार के सामने वे व्यावसायिक रूप से सफल नहीं हो सके. LG का फोकस उन बिजनेस को मजबूत करने पर है, जहां से ग्रोथ आ रही है. इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपोनेंट्स, कनेक्टेड डिवाइस, स्मार्ट होम्स, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस टु बिजनेस शामिल हैं.

