स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ा कर्टनी वॉल्स का बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्सस्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ा कर्टनी वॉल्स का बड़ा रिकॉर्ड

Date:


स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ा कर्टनी वॉल्स का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबास्टन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने कॉन्वे का विकेट लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है और वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को पीछे छोड़ने का काम किया। इसके साथ ही स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं।

उल्लेखनीय है कि कर्टनी वॉल्श ने अपने टेस्ट करियर में 519 विकेट हासिल करने का काम किया था, वहीं पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने कॉन्वे को आउट कर 520वां विकेट हासिल किया। स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में जेम्स एंडरसन (616 विकेट) और ग्लेन मैकग्रा (563) के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। वहीं पर सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह छठे पायदान पर पहुंच गये हैं।

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में मुथैया मुरलीधरन का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने सबसे ज्यादा 800 विकेट हासिल करने का काम किया है। वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...