टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज़ और आईपीएल में KKR के कप्तान श्रेयस अब रिहैब के लिए NCA पहुँच गए हैं इसका सीधा मतलब ये हुआ कि वो अपनी सर्जरी न कराने की बात पर अड़े हुए हैं. श्रेयस के मुताबिक वो टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना चाहते हैं, हालाँकि उनकी चाहत आईपीएल के बाद के स्टेज में खेलने की है, वो आईपीएल को पूरी तरह खाली नहीं जाने चाहते। हालाँकि केकेआर ने उनकी जगह कप्तान घोषित कर दिया है और ज़िम्मेदारी नितीश राणा को सौंप दी.
ज़िद पर सकती है भारी
सवाल यही है कि श्रेयस अय्यर सर्जरी न कराने की ज़िद पर क्यों अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक श्रेयस अय्यर ने NCA में रिपोर्ट कर दिया है हालाँकि वो NCA में बने रहेंगे या नहीं इसका फैसला उनकी फिटनेस को देखकर ही लिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक अभी उन्हें एक इंजेक्शन दिया जाएगा जिसके बाद उनकी फिटनेस का आंकलन किया जायेगा। इसका सीधा मतलब यही है कि NCA की जिस मेडिकल टीम ने उन्हें सर्जरी की सलाह दे थी वो अपनी सलाह पर अब भी कायम हो.
WTC फाइनल खेलने की तमन्ना
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए उपलब्ध रहने के लिए वो सर्जरी नहीं कराना चाहते और अपने इस फैसले को लेकर वो NCA के अधिकारीयों से मिले थे, इसके अलावा कुछ विशेषज्ञों के भी संपर्क में जो ये मानते हैं कि सर्जरी के बिना है श्रेयस अय्यर अपनी फिटनेस हासिल कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर इन्हीं विशेषज्ञों की सलाह पर अमल करना चाहते हैं. श्रेयस के इस फैसले अब केकेआर को उम्मीद बंधी है कि वो आईपीएल के आगे के चरण में टीम के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. ये सभी को मालूम है कि केकेआर के लिए श्रेयस अय्यर कितने महत्वपूर्ण है, लेकिन श्रेयस का ये फैसला कहीं उनके कैरियर के लिए भारी न पड़ जाय और वो हमेशा के लिए टीम इंडिया से दूर हो जायँ।

